फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ancient structure found in a field in Nalvi village during excavation.

Kurukshetra News: खोदाई के दाैरान नलवी गांव के खेत में मिली पुरानी संरचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ancient structure found in a field in Nalvi village during excavation.
कुरुक्षेत्र। नलवी गांव के खेतों में खोदाई के दौरान एक पुरानी संरचना मिली है। लोग इसे गोगाजी का चमत्कार मानकर गोगामेड़ी का निर्माण कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण राजस्थान के गोगा जी धाम से दो ईंटें लाए हैं। यह संरचना तारा सिंह के खेतों में करीब 12 फीट की खोदाई पर मिली। इसमें छोटी ईंटों और चूने की चिनाई से बना ढांचा है।
विज्ञापन

यह एक फीट चौड़ी और 3 फीट लंबी है। ग्रामीणों के अनुसार, तारा सिंह का परिवार 30 सालों से यहां खेती कर रहा है। संरचना की दीवारों पर खांचे बने हैं। ग्रामीण इसे 200 साल पुराना निर्माण मान रहे हैं। ग्रामीण बलकार सिंह, मनजीत का कहना है कि गांव में अक्सर चर्चा रहती है कि पुल के पास किसी खेत में काफी पुरानी गोगामेड़ी जमीन में दबी हुई है लेकिन यह किसी को पता नहीं कि वह किस खेत में दबी है, इसके लिए कभी खोदाई के प्रयास भी नहीं किए गए लेकिन तारा सिंह के खेत में पीपल के पेड़ के पास खोदाई के दौरान यह निर्माण मिला है, जिसके प्रति लोगों में आस्था देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed