फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The district received 139.4 mm less rainfall than normal during the monsoon

Kurukshetra News: जिले में मानसून के दौरान सामान्य से 139.4 एमएम कम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The district received 139.4 mm less rainfall than normal during the monsoon
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में भरे बारिश के पानी में से  गुजरते वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम विभाग ने थानेसर में खराब मौसम के चलते तीन दिन की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि तीन दिन थानेसर में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। मंगलवार को जिलेभर में 28 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 139.4 एमएम बारिश कम हुई है। जिले में अब तक 249.8 एमएम बारिश होनी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं वातावरण में 85 प्रतिशत उमस रही। दोपहर बाद खिली तेज धूप व उमसभरी गर्मी ने आमजन को बेहाल किया।
विज्ञापन



दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि अगले दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अधिक बदलाव की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्र हो गए पानी से लबालब
रात को हुई तेज बारिश के चलते शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सेक्टर 17, सेक्टर सात, सेक्टर पांच और 13 में जलभराव हुआ। वहीं कुुरुक्षेत्र पैनोरमा रोड, बिरला मंदिर रोड, विष्णु कॉलोनी सहित अन्य गहराई वाले क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।



सोमवार रात से मंगलवार तक हुई बारिश



शहर बारिश



शाहाबाद 21 एमएम



लाडवा 31 एमएम



पिहोवा 22 एमएम



थानेसर 43 एमएम



बाबैन 35 एमएम



इस्माईलाबाद 15 एमएम

यह रहेगा मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
बुधवार 31 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
वीरवार 30 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 29 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 30 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
रविवार 30 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में भरे बारिश के पानी में से  गुजरते वाहन। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में भरे बारिश के पानी में से  गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed