फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The condition of Jakhwala road is bad, the passengers are upset

Kurukshetra News: जखवाला रोड की हालत खस्ताहाल, राहगीर परेशान

Wed, 10 May 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of Jakhwala road is bad, the passengers are upset
इस्माईलाबाद। जखवाला की तरफ जाने वाली सड़क का अधर में लटका निर्माण कार्य।

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। आसपास के गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़कों की खस्ता हालत से राहगीर व ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव काठगढ़, छप्परा, बालापुर, दानीपुर, तंगौली, जखवाला व आगे पटियाल रोड को जोड़ने वाली सड़क पर वाहन लेकर चलना तो दूर की बात सड़क पर पैदल चलना भी किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। हालांकि विभाग द्वारा सड़क को दोबारा से बनाने के लिए काम भी शुरू किया था लेकिन सड़क के कुछ हिस्से को उखाड़कर उस पर रोड़ा डालने के बाद काम रोक दिया गया है। इससे सड़क पर वाहन लेकर चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामवासी अमनदीप सिंह, वेद प्रकाश सैनी, नक्षत्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क को ढूढ़ना पड़ता है। सड़क में बने गड्ढों से फिसलकर कई वाहन चालक तो चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग सड़क को बनाना तो दूर की बात सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा खराब कर काम बीच में बंदकर अब इस सड़क की सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क हरियाणा पंजाब को जोड़ने का काम करती है। जिसके चलते इस सड़क पर आवाजाही भी ज्यादा है। राहगीरों व ग्रामवासियों ने सरकार व प्रशासन से मांग रखी है कि जल्द से जल्द इस्माईलाबाद से जखवाला रोड को बनवाया जाए ताकि आमजन व किसानों को आने वाले सीजन के समय में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



कानूनी विवाद के चलते बंद करना पड़ा काम : जेई
पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अमन शर्मा का कहना है सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। सड़क निर्माण का ठेका ठेकेदार विशाल भाटिया को दिया गया है। सड़क पर काम भी शुरू हो गया था, लेकिन कोई कानूनी विवाद होने के कारण सड़क का काम बंद करना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क पर दोबारा से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed