फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The chairperson again changed the team

हमेशा सभी बिरादरियों को साथ चलता है ब्राह्मण समाज : कार्तिकेय शर्मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The chairperson again changed the team
कुरुक्षेत्र। ब्राह्मण समाज हमेशा ही सभी बिरादरियों को साथ लेकर चलता रहा है। यही नहीं समाज में एकजुटता के लिए भरसक प्रयास किए जाते रहे हैं। ऐसे में हमें समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाना है, सभी बिरादरियों को साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन

यह आह्वान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने व्यक्त किए। वे रविवार को अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला में आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाज की खुशहाली और तरक्की चाहते हैं। उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। दिसंबर माह में करनाल में आयोजित परशुराम महाकुंभ में समाज द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष 13 मांगे रखी गई थीं जिनमें से 10 मांगों को उन्होंने मंच से ही मंजूर कर लिया था। इनमें से तीन मांगे पूरी हो चुकी हैं और बाकी सभी मांगे पूरी होने की राह पर हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजकों सभा के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी, जिला प्रधान विपिन शर्मा, उपदेश शर्मा, बृजपाल शर्मा, सतीश शर्मा, वीरेंद्र शोरी, पतराम शर्मा व अन्य द्वारा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि समाज की एकता और खुशहाली में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को एक नई राह दिखाने का काम किया है। उन्होंने सभा को पांच लाख रुपए के योगदान देने की घोषणा की। इसी दौरान श्री श्री 1008 रूद्रपुरी महाराज एवं चैतन्य पुरी महाराज ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और उनके दिखाएं पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम सबके आराध्य थे। वे किसी जाति विशेष व संप्रदाय के विरुद्ध नहीं थे। उन्होंने आततायी ताकतों को खत्म करने के लिए शस्त्र उठाया था। हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण तीर्थोंद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, रामपाल शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, एमके मोदगिल, पंडित जीएल शर्मा, पवन शर्मा पहलवान, पूर्व पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, डॉक्टर सत्यदेव, सौरभ दत्त शर्मा, विकास शर्मा, नरेश भारद्वाज, रूबल शर्मा, डॉ शकुंतला शर्मा, राजू जोशी, अविनाश शर्मा, नरेश शर्मा, राजेश शर्मा पूर्व सरपंच अमीन, श्री प्रकाश मिश्रा, अशोक शर्मा पहलवान, पंडित रामराज कौशिक, विकास शर्मा, बीपीएसओ के अंशुल शर्मा, गोपाल शर्मा, राकेश मोदगिल, राजेश मोदगिल, अशोक शारदा, सभा के युवा प्रधान दीपक शर्मा, व अन्य विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


बॉक्स
शस्त्र से पहले शास्त्र की बात करते थे भगवान परशुराम
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र से पहले शास्त्र की बात करते थे क्योंकि शास्त्र के ज्ञान से शस्त्र का इस्तेमाल किया जाता है और शस्त्र का इस्तेमाल तब होता है जब अति हो जाती है। उन्होंने कहा कि शास्त्र का ज्ञान आपको यह बताता है कि शस्त्र का इस्तेमाल कब और कैसे करना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से भगवान परशुराम जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed