{"_id":"6946f447c63e7aa24f08c936","slug":"sub-theme-happiness-in-sustainable-agriculture-1st-sea-2nd-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147255-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सब थीम सतत कृषि में खुशी प्रथम, सागर द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सब थीम सतत कृषि में खुशी प्रथम, सागर द्वितीय
Sun, 21 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञा
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर पर सभी सातों थीमों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। सब थीम सतत कृषि में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की खुशी प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ का सागर द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्योडा का लवप्रीत तृतीय रहा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि उभरती हुई प्रौद्योगिकियां सब थीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्योडा का छात्र रवींद्र प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र का छात्र द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की विधिका तृतीय रही । गणितीय मॉडलिंग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र का छात्र प्रिंस प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरहन द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ तृतीय रहा। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मानसी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथिरा का छात्र समर्थ द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन का छात्र मयंक कुमार तृतीय रहा। जल संरक्षण एवं प्रबंधन सब थीम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुमन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली का छात्र रघुवंदर द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुढ़ा की छात्रा कामना तृतीय रही।
डॉ.तरसेम कौशिक ने बताया कि अपशिष्ट प्रबंधन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा की छात्रा राधिका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्योडा का छात्र पारस द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उभरी का छात्र एकमजीत तृतीय रहा। हरित ऊर्जा सब थीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा की छात्रा स्वाति प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपली का छात्र रिहान द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरहन का छात्र गौरव तृतीय रहा।
विज्ञापन
डीईओ रहे मुख्यातिथि, किया प्रोत्साहित
मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने शिरकत की। उन्हों ने कहा कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक सोच एवं समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे विद्यार्थी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं वैज्ञानिक सोच से परिपूर्ण हैं।