{"_id":"646a75e8d797e39b240dbc37","slug":"straw-laden-in-a-moving-tractor-trolley-caught-fire-the-straw-along-with-the-trolley-was-burnt-to-ashes-kurukshetra-news-c-18-1-128593-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चलती ट्रैक्टर-ट्राली में लदे भूसे में लगी आग, ट्राली सहित भूसा जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चलती ट्रैक्टर-ट्राली में लदे भूसे में लगी आग, ट्राली सहित भूसा जलकर हुआ राख
विज्ञापन
शाहाबाद। आग पर काबू पाते फायरकर्मी।
शाहाबाद। ईस्माइलाबाद से यमुनानगर जा रही भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई, जिसमें जलकर ट्राली व भूसा राख हो गया। आग पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर दिया नहीं तो ट्रैक्टर में यदि आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के कारण शाहाबाद से बराड़ा रोड की सड़क काफी देर बाधित रही जबकि जबकि यातायात को एक साइड से डायवर्ट करना पड़ा।
दमकल विभाग के फायरमैन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भूसा सूखा था और उसमें आग बारूद के ढेर की तरह फैल रही थी, लेकिन फिर भी दमकल विभाग की तीन गाडि़यों की बदौलत आग पर काबू पाया गया।
आग कैसे लगी, नहीं चला पता
ट्रैक्टर चालक अजय कुमार का कहना था कि चलते ट्रैक्टर-ट्राली के भूसे में आग कैसे लगी वे समझ नहीं पाए, लेकिन उन्हें जैसे ही पता चला कि भूसे में आग लगी है तो ट्रैक्टर-ट्राली साइड में लगा दिए और तुरंत ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर लिया। आग लगने से भूसा और ट्राली के टायर आदि जलकर राख हो गए।