{"_id":"678ff34aeb73d761350f7236","slug":"sticks-and-weapons-found-in-kuvis-hostel-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130339-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के छात्रावास से मिले डंडे और हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के छात्रावास से मिले डंडे और हथियार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय बड़ी वारदात टल गई जब समय रहते विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों व पुलिस ने बड़ी संख्या में छात्रावास के एक कमरे व बाहर खड़ी एक गाड़ी से डंडे व तेजधार हथियार बरामद किए, जिन्हें देख सुरक्षा कर्मी भी हैरान रह गए।
बाद में जिस कमरे से डंडे बरामद किए गए उसे बंद कर दिया गया। गाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की जब दो छात्र गुटों में बीच कहासुनी हुई।
प्रशासन ने मारपीट से इनकार किया है बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर एक छात्र को धरोहर के नजदीक किसी बात को लेकर कुछ छात्र पीटकर भाग गए, जिससे गुस्साए छात्र ने अपने दल के छात्रों को बुलाकर उक्त छात्रों को खोजना शुरू कर दिया। शाम के पांच बजे के करीब दोनों गुटों का पुरुष छात्रावास के समीप टकराव हो गया। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक सब कुछ सामान्य हो चुका था। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में कई बाहरी युवक भी शामिल थे। इस घटना के बाद छात्रावास के बाहर सुरक्षा भी कड़ी कर दी तो पहचान पत्र से ही प्रवेश करने दिया गया। वहीं सुरक्षा कर्मियों ने छात्रावासों की जांच भी की, जिस दौरान एक कमरे से कई डंडे सहित हथियार आदि बरामद हुए। पहले भी हो चुकी कई वारदात : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इस तरह की कई घटना पहले भी हो चुकी हैं। विवि प्रशासन ने छात्रावास रोड पर हाई विजिबिलिटी कैमरे भी लगवाए हैं लेकिन इस तरह की वारदात थम नहीं रही। सौरभ, चिराग, हिमांशु, मोहित ने बताया कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई भी कदम नहीं उठाया है।