{"_id":"6ab837b7a282ce48f9081058","slug":"scooter-borne-contractor-dies-in-road-accident-mechanic-and-laborer-injured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-161708-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार ठेकेदार की मौत, मिस्त्री और मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार ठेकेदार की मौत, मिस्त्री और मजदूर घायल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली रोड स्थित मोहन नगर चौक के समीप शनिवार की देर रात स्कूटी सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भवन निर्माण ठेकेदार की मौत हो गई जबकि मिस्त्री और मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया।
मूल रूप से बिहार के जिला खगड़िया के गांव मेघवाना निवासी पिंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति करीब 32 वर्षीय बिरजू जो चिनाई का ठेका लेते थे। उनका परिवार करीब 15 साल से कुरुक्षेत्र के गांव कौलापुर में रह रहा है। पति बिरजू कई माह से केडीबी रोड ब्रह्मा चौक के समीप भवन का निर्माण कार्य कर रहे थे। शनिवार की देर रात वह स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके साथ उसकी भवन पर काम करने वाले मिस्त्री दीपू और एक अन्य मजदूर भी था।
यह तीनों स्कूटी पर सवार थे। जैसे ही वह मोहन नगर चौक से कुछ आगे निकले तभी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल तीनों लोगों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बिरजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो लोग उपचाराधीन हैं। दीपू की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उधर, एसएचओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।