फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Families of contractual electricity workers to receive compassionate financial assistance.

Kurukshetra News: कच्चे बिजली कर्मियों के परिवारों को मिलेगी अनुकंपा वित्तीय सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Families of contractual electricity workers to receive compassionate financial assistance.
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम के तहत कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर यूएचबीवीएन ने यह व्यवस्था बनाने पर मुहर लगाई है। उच्चाधिकारियों ने सर्कल स्तर पर रिकॉर्ड जांच कर आंकड़े जुटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यह लाभ एडहॉक, दैनिक वेतन और अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों की मृत्यु होने पर मिलेगा। यूएचबीवीएन के पंचकूला स्थित मुख्यालय से 21 सितंबर को इस संबंध में पत्र जारी हुआ। इसमें मृत कर्मचारी के परिवार को अनुकंपा वित्तीय सहायता देने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस निर्णय को यूएचबीवीएन के वर्क्स टेंडरिंग बोर्ड (डब्ल्यूटीडी) की बैठक में स्वीकृति मिली। आदेश मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण एवं कार्यकारी अभियंताओं समेत विभिन्न अधिकारियों को भेजे गए हैं। जिले के करीब 1000 कच्चे बिजली कर्मचारियों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साझा संघर्ष मोर्चा के सदस्य एवं कर्मचारी यूनियन के सर्कल प्रधान कृष्ण चौहान ने इस फैसले को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से आर्थिक मदद की जानकारी मिली है लेकिन पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ।

कृष्ण चौहान के अनुसार, जिले में करीब 800 एडहॉक, दैनिक वेतन और अनुबंध आधार वाले कच्चे कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रदेश स्तर पर ऐसे हजारों कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मियों को सेवा में रहते हुए परिवार के प्रति निश्चिंत होकर दायित्व निर्वहन में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed