{"_id":"57cf16494f1c1b7f2f318792","slug":"sector-17-parking-construction-bestowed-kick-put-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 17 पार्किंग सहित निर्माण कार्यों में कोताही, लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 17 पार्किंग सहित निर्माण कार्यों में कोताही, लगाई लताड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते विधायक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 17 की पार्किंग तथा हुडा की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बरते जाने व शहर के वार्डों और सेक्टरों की सफाई व्यवस्था की दयनीय हालत पर विधायक सुभाष सुधा ने नगर परिषद और हुडा अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर को स्वच्छ रखने और निर्माण कार्यों की सामग्री में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधित अधिकारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर परिषद, हुडा व विभिन्न सेक्टरों के वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बता दें कि सेक्टर 17 में पार्किंग निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता को लेकर अमर उजाला ने ही खुलासा किया था। विधायक ने बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीडीपीओ कपिल शर्मा को सबसे पहले कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 एकड़ जमीन की शीघ्र तलाश करने के लिए कहा। इस जमीन के लिए दो-तीन गांव की नाम भी सामने आए हैं। इसलिए इन गांवों के सरपंचों सं बातचीत कर जमीन के प्रस्ताव को अंतिम रुप दिया जाए। विधायक ने सेक्टर 30 की जिम्मेदारी तय करने के लिए सीधा हुडा के सीए से संपर्क किया और इस 30 सेक्टर की तमाम सुविधाओं को हुडा को सौंपने के लिए कहा। इतना ही नहीं शहर की सफाई व्यवस्था के लिए एक कमेटी का गठन किया गया हैं। इस कमेटी के सदस्य जेई, एक्सइन और एमई ने सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए प्रबंधों का मूल्यांकन करेगी।
विधायक ने सेक्टर 7 और 10 गुरुद्वारा रतगल के सामने टूटी हुई सड़क को सीसी का बनाए जाने को लेकर टेंडर जारी करने के निर्देश भी नगर परिषद के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने सेक्टर 17 की पार्किंग की लेवलिंग को ठीक करने व आउटसोर्सिंग से ड्राईवरों की भर्ती करने के निर्देश देते हुए कहा कि हुडा के जो 11 कर्मचारी नगर परिषद में समायोजित किए गए हैं। इस मौके पर पार्षद विशाल शर्मा, प्रदीप सैनी, दरबारा सिंह, रमेश सुधा, साहिल सुधा, नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान, हुडा के ईओ योगेश रंगा, एक्सइन राजेंद्र हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।