Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees sway to the bhajan, "Sai Nath, You have thousands of hands..."

Kurukshetra News: साईं नाथ तेरे हजारों हाथ... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Devotees sway to the bhajan, "Sai Nath, You have thousands of hands..."
कुरुक्षेत्र। शहर में साईं पालकी रथयात्रा निकालते श्रद्धालु। आयोजक
कुरुक्षेत्र। श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ के साईं मंदिर के पंचदश वार्षिक उत्सव पर सोमवार की सायं भव्य साईं पालकी रथयात्रा निकाली गई। झांसा रोड स्थित एनक्लेव में साईं भक्त मन्नू महंत के निवास से शुरू हुई यात्रा को थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गुरु रविदास चौक, रोटरी चौक, छोटा बाजार, सीकरी चौक, कच्चा घेर, मेन बाजार और गौशाला बाजार से होते हुए साईं मंदिर पहुंची। संघ अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। प्रदीप अरोड़ा, नीना गुप्ता, अनिल बजाज, गौरव गर्ग और आरूप दास ने जलपान की व्यवस्था की। बैंड-बाजों और साईं नाथ तेरे हजारों हाथ सहित भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मंदिर में आरती और भंडारा हुआ। इस अवसर पर जलेश शर्मा, मनोज कौशिक, चंद्रभान, यश अरोड़ा, प्रदीप गोयल, आर्यन बजाज, सुरेश, राकेश आहूजा, प्रवीण दास, सीमा अरोड़ा, कमलेश, करुणा वर्मा और शंकरी देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed