{"_id":"6b05f1bce7cfc07f480b4be9","slug":"schools-must-complete-the-scholarship-attendance-process-by-december-6-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164515-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 6 दिसंबर तक स्कूलों को पूरी करनी होगी छात्रवृत्ति की हाजिरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 6 दिसंबर तक स्कूलों को पूरी करनी होगी छात्रवृत्ति की हाजिरी प्रक्रिया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले के सरकारी स्कूलों को दूसरी तिमाही की उपस्थिति का रिकॉर्ड 6 दिसंबर तक अपडेट करना होगा। इसके तहत अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग-ए (बीसी-ए) और बीपीएल श्रेणी के पात्र विद्यार्थियों की हाजिरी एमआईएस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, स्कूलों को 6 दिसंबर तक एमआईएस पोर्टल पर दूसरी तिमाही की उपस्थिति अपडेट करने का समय दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले के संबंधित स्कूल मुखियाओं को निर्देश देने के लिए कहा गया है, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों का रिकॉर्ड निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल की ओर से पात्र विद्यार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर अपडेट नहीं की जाती है तो इसके लिए संबंधित स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। चूंकि छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड जरूरी है, इसलिए स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है। उन्हें निर्धारित समय में विद्यार्थियों की हाजिरी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
- सतपाल बग्गा, डिप्टी डीईईओ, कुरुक्षेत्र