{"_id":"6aaa13043bab6608c30c44ba","slug":"satendra-the-prisoner-who-escaped-from-lnjp-hospital-arrested-fled-to-punjab-for-drugs-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी अस्पताल से फरार बंदी सतेंद्र गिरफ्तार: नशे के लिए पंजाब भागा, आईफोन और बाइक चोरी कर लौटा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी अस्पताल से फरार बंदी सतेंद्र गिरफ्तार: नशे के लिए पंजाब भागा, आईफोन और बाइक चोरी कर लौटा गांव
Wed, 16 Sep 2026 09:24 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:24 AM IST
सार
आरोपी सतेंद्र को एक सितंबर को गांव ईश्वरगढ़ की एक महिला की बालियां छीनकर भागते समय शाहाबाद में ग्रामीणों की मदद से काबू किया गया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रहने के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हुए बंदी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। आरोपी की पहचान गांव मंदोखरा निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है, जिसे पुलिस की विशेष टीम ने उसके पैतृक गांव से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए अस्पताल से भागा था।
विज्ञापन
चिट्टे के लिए पंजाब में की चोरी
पूछताछ के दौरान सतेंद्र ने बताया कि 5 सितंबर को अस्पताल से चकमा देकर निकलने के बाद वह सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन पकड़कर लुधियाना चला गया। वहां 'चिट्टा' (मादक पदार्थ) खरीदने के लिए पैसों का जुगाड़ करने की नीयत से उसने एक दुकान से आईफोन चुराया। इसके बाद वह पंजाब के खन्ना पहुंचा, जहां से एक बाइक चोरी कर वापस अपने गांव मंदोखरा आ गया, जहां पुलिस पहले से जाल बिछाए बैठी थी।
विज्ञापन
झपटमारी के आरोप में गया था जेल
बता दें कि आरोपी सतेंद्र को एक सितंबर को गांव ईश्वरगढ़ की एक महिला की बालियां छीनकर भागते समय शाहाबाद में ग्रामीणों की मदद से काबू किया गया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जेल में उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके चलते गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
चार टीमें कर रही थीं तलाश
अस्पताल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। आरोपी से चोरी किया गया आईफोन और बाइक बरामद करने के प्रयास जारी हैं।