फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers camped out, refused to let tippers leave, and accumulated over 500 tons of garbage.

Kurukshetra News: सफाईकर्मी डाले रहे डेरा, नहीं निकलने दिए टिप्पर, 500 टन से ज्यादा कचरा जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers camped out, refused to let tippers leave, and accumulated over 500 tons of garbage.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी के बाहर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रविवार को भी जिले में सफाई व्यवस्था ठप रही। शहर में कूड़े का उठान नाममात्र ही हुआ, जबकि जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। रविवार को सफाई कर्मचारी पूरे दिन नगर परिषद में डेरा डाले रहे और टिप्परों को बाहर नहीं निकलने देने पर अड़े रहे। इसके चलते शहर के कई इलाकों में कूड़ा जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के साथ सर्व कर्मचारी संघ और अन्य संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। कर्मचारियों के विरोध के बीच नगर परिषद की ओर से करीब 25 टिप्परों को काम पर लगाया गया और कुछ स्थानों से कूड़ा उठाया गया लेकिन शहर में जमा कचरे की मात्रा के मुकाबले यह उठान काफी कम रहा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में करीब 500 टन से अधिक कचरा जमा हो गया है।
विज्ञापन

शहर में राजकीय बागवानी कार्यालय के पास भी बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया है। कार्यालय परिसर में हजारों पेड़ होने के बावजूद आसपास का क्षेत्र लोगों के लिए कचरा फेंकने का नया स्थान बन गया है। बाग के पास कूड़े का ढेर लगने से यहां भी बदबू फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एनआईटी के बाहर भी काफी मात्रा में कूड़ा जमा रहा। डीसी आवास के पीछे और सेक्टर पांच व सात के बीच भी कचरे के ढेर लगे रहे। कई स्थानों पर कूड़ा सड़ने के कारण दुर्गंध फैलती रही। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठप होने से अब घरों से निकलने वाला कचरा भी सड़कों और खाली स्थानों पर जमा हो रहा है। हालात यह रहे कि शहर के कई इलाके बदबू का केंद्र बन गए। कूड़े के नियमित उठान नहीं होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद की ओर से कुछ स्थानों पर कूड़ा उठाने के बावजूद सफाई व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी।
कोई कर्मचारी काम पर नहीं लौटा : नगरपालिका कर्मचारी संघ की जिला इकाई के प्रधान सुनील ने बताया कि रविवार को पूरा दिन टिप्पर एसडीएम कार्यालय में खड़े रहे। इस दौरान शहर में किसी भी प्रकार से कूड़े का उठान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया पूरा कर्मचारी संघ आज एक है। शहर में जब तक कूड़े का उठान नहीं होगा जब तक सरकार उनकी सारी मांगे मान नहीं लेती हैं।

नगर परिषद थानेसर के ईओ राजेश कुमार के अनुसार कई कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे है रविवार को भी सफाई कार्य किया। करीब 25 टिप्पर भी घर-घर से कचरा उठाने के लिए लगाए गए थे।

कुरुक्षेत्र। एनआईटी के बाहर लगा कूड़े का ढेर। संवाद

कुरुक्षेत्र। एनआईटी के बाहर लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed