फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saint Guru Ravidas Dham in Dharmanagari, Chief Minister Naib Singh Saini will do Bhoomi Pujan on 15th

Kurukshetra News: धर्मनगरी में संत गुरु रविदास धाम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 को करेंगे भूमि पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Saint Guru Ravidas Dham in Dharmanagari, Chief Minister Naib Singh Saini will do Bhoomi Pujan on 15th
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर संत गुरु रविदास की याद में अद्भुत धाम बनेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पांच एकड़ भूमि गांव उमरी में उपलब्ध करवाई गई है और इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन कार्यक्रम 15 मार्च करीब दोपहर 1.30 बजे को किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, गुहला के विधायक ईश्वर सिंह सहित गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से ही संत गुरु रविदास धाम के लिए उमरी में पांच एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने देश की प्राचीन संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों को सहेजने का काम किया है। इस सरकार ने महान लोगों, संतों, महापुरुषों और गुरुओं की याद में सरकारी तौर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है। इसके लिए बाकायदा हरियाणा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत महान संतों और महापुरुषों के साथ-साथ वीर-वीरांगनाओं की शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस योजना के तहत सभी महापुरुषों और संतों की जयंती और शहादत दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए ही धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संत गुरु रविदास धाम बनाने की घोषणा की थी। इस धाम के लिए बाकायदा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पांच एकड़ जमीन भी उपलब्ध करवाई है। यह जमीन गांव उमरी में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट है। इस जमीन पर संत गुरु रविदास धाम बनाया जाएगा और 15 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed