फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now cleanliness will have to be maintained around transformers

Kurukshetra News: ट्रांसफार्मरों के आसपास अब रखनी होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now cleanliness will have to be maintained around transformers
कुरुक्षेत्र। तैयार फसल को सुरक्षित रखने के लिए अब खेतों में ट्रांसफार्मरों के आस-पास सफाई रखनी होगी। इसके लिए कृषि विभाग ने किसानों को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि जिन खेतों में बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, उनके आसपास खेत को पूरी तरह से साफ करें। यह एडवाइजरी गेहूं के खेतों में बिजली ट्रांसफार्मरों से उठने वाली चिंगारी की वजह से लगने वाली आग की घटनाओं को कम करने के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरसों की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। वहीं अगले 10 से 20 दिनों में गेहूं की फसल भी पूरी तरह से पक कर तैयार हो जाएगी और उसकी कटाई शुरू हो जाएगी। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई बार खेतों में ट्रांसफार्मरों से उठने वाली चिंगारी के कारण पक कर तैयार फसल में आग लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में हवाओं की गति भी तेज होती है, परिणामस्वरूप कई बार एक खेत में लगी आग सैंकड़ों खेतों को जलाकर राख कर देती है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ट्रांसफार्मर के नीचे 10 फुट तक सफाई करने के निर्देश : डीडीए डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अंतर्गत किसानों का आह्वान किया गया है कि वे खेत के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे से करीब 10 फुट दूर तक जमीन की पूरी तरह से सफाई कर दें। यही नहीं, इसके साथ उक्त क्षेत्र की जुताई भी कर दें।
जिले में दो लाख 75 हजार एकड़ है गेहूं का रकबा : डीडीए डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि जिले में गेहूं की बिजाई का रकबा दो लाख 75 हजार एकड़ है।
इस जिले में सरसों की फसल की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। जबकि गेहूं की फस फसल की कटाई अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed