{"_id":"645b0bd1a9b843d7960ca8c4","slug":"nit-kurukshetra-will-get-help-of-admission-in-technical-institutes-process-will-be-completed-in-next-two-mont-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम जिम्मेदारी: एनआईटी कुरुक्षेत्र कराएगा तकनीकी संस्थानों में दाखिले, अगले दो माह में पूरी की जाएगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहम जिम्मेदारी: एनआईटी कुरुक्षेत्र कराएगा तकनीकी संस्थानों में दाखिले, अगले दो माह में पूरी की जाएगी प्रक्रिया
Wed, 10 May 2023 08:43 AM IST
नवीन दलाल
अंग्रेज सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
अंग्रेज सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 May 2023 08:43 AM IST
सार
सीसीएमटी के तहत करीब 13 हजार सीटों पर तो वहीं सीसीएमएन की करीब दो हजार सीटों के लिए दाखिले होंगे। एनआईटी कुरुक्षेत्र ही इस बार संस्थानों में इन सभी सीटों के लिए कांउसिलिंग कराएगा। यहां तक की फीस भी यहीं पर जमा कराई जानी है।
विज्ञापन
एनआईटी कुरुक्षेत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के तकनीकी संस्थानों में एमएससी स्तर के दाखिले इस बार एनआईटी (राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान) कुरुक्षेत्र कराएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जुलाई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह पहला मौका है जब देश भर के इन तकनीकी संस्थानों में दाखिले कराने का जिम्मा एनआईटी कुरुक्षेत्र को मिला है।
विज्ञापन
पीजी स्तर की करीब 15 हजार सीटों पर होने हैं दाखिले
गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग) का परीक्षा परिणाम फरवरी माह में जारी हो चुका है, जिसमें मिले स्कोर के अनुसार सीसीएमटी ( सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग फॉर एम-टेक, एम-आर्क और एम-प्लान) में दाखिले होंगे, जबकि जैम (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फाॅर मास्टर) का परीक्षा परिणाम करीब डेढ़ माह पहले आ चुका है, जिसमें मिले स्कोर के आधार पर सीसीएमएन ( सेंट्रलाइज्ड कांउसिंलिंग फॉर एमएससी/एमएससी टेक) में दाखिले होंगे।
विज्ञापन
तैयारी में जुटा संस्थान
सीसीएमटी के तहत करीब 13 हजार सीटों पर तो वहीं सीसीएमएन की करीब दो हजार सीटों के लिए दाखिले होंगे। एनआईटी कुरुक्षेत्र ही इस बार संस्थानों में इन सभी सीटों के लिए कांउसिलिंग कराएगा। यहां तक की फीस भी यहीं पर जमा कराई जानी है। वहीं, दाखिले करवाकर संंबंधित संस्थानों में सूची भेज दी जाएगी। दाखिले की प्रक्रिया तय समय में और नियमानुसार हो, इसके लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कांउसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी
एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ बीवी रमना रेड्डी का कहना है कि संस्थान को पहली बार यह जिम्मा मिला है, जिसके चलते तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी संस्थानों से सीटों का ब्यौरा लिया जा रहा है। कांउसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। जुलाई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।