{"_id":"664554054a7f7fab7e011464","slug":"newly-appointed-kuta-head-prof-dalip-and-other-executive-members-took-a-pledge-to-work-with-integrity-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-118212-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नवनियुक्त कुटा प्रधान प्रो. दलीप सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्याें ने सत्यनिष्ठा से कार्य करने का लिया प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नवनियुक्त कुटा प्रधान प्रो. दलीप सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्याें ने सत्यनिष्ठा से कार्य करने का लिया प्रण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवनियुक्त प्रधान काे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए पूर्व प्रधान सहित अन्य सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ (कुटा) का चुनाव गत मंगलवार को हुआ था जिसमें प्रधान पद का ताज विधि विभाग के प्रो. दलीप कुमार के सिर सजा था। बुधवार शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त प्रधान प्रो. दलीप कुमार, उपप्रधान प्रो. दीपक राय, सचिव प्रो. राजपाल और सह-सचिव डॉ. मनीषा संधू सहित कुटा के कार्यकारिणी सदस्यों ने सत्यनिष्ठा से शिक्षकों के हित में कार्य करने का प्रण लिया। चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय द्वारा प्रधान सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
प्रधान प्रो. दलीप कुमार को पूर्व प्रधान आनंद कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें कुटा कार्यालय का जिम्मा सौंपा गया। ऐसे ही अन्य पदाधिकारियों का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया और कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान पूर्व कुटा कार्यकारिणी सदस्यों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों और खर्च की रिपोर्ट प्रस्तुत भी की गई।
कड़ी मेहनत से मिली है कुर्सी, शिक्षक हित में करेंगे सदैव कार्य : प्रो. दलीप
प्रधान प्रो. दलीप कुमार का कहना है कि कड़ी मेहनत से उन्हें ये कुर्सी हासिल हुई है, जिसका प्रयोग वह सदैव शिक्षक हित के लिए करेंगे। शिक्षकों की कभी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उल्लेख है कि वह पहले दो बार प्रधान पद के लिए दौड़ में रह चुके हैं। तीसरी बार तीन वोट से जीत हासिल हुई है। वह पहले कुटा के उपप्रधान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
एसएफएस शिक्षकों की पदोन्नति कराई : पूर्व प्रधान आनंद
पूर्व प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत भर्ती शिक्षकों की पदोन्नति के लिए प्रशासन के सहयोग से साक्षात्कार कराया। हाउस अलॉटमेंट के लिए भी कार्य किया, जिसका परिणाम ये रहा कि सभी नए भर्ती शिक्षक और अन्य शिक्षकों को हाउस अलॉट हो चुके हैं।