फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Sports Festival: Shivani first in archery competition

सांसद खेल महोत्सव : तीरंदाजी स्पर्धा में शिवानी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival: Shivani first in archery competition
कुरुक्षेत्र। कुश्ती में ​दांव पेंच लगाती खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण के अंतर्गत लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेल स्थलों पर महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, द्रोणाचार्य स्टेडियम और विश्वविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल में आयोजित मुकाबलों में वॉलीबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, क्रिकेट, खो-खो, कुश्ती और बॉक्सिंग की स्पर्धाएं हुईं जिनमें विधानसभा स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के आर्चरी ग्राउंड में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबलों के बाद अमीन की टीम ने पहला और पूंडरी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में कलायत (ए), कलायत (बी), पूंडरी (ए) और पूंडरी (बी) की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्रिकेट प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल में आयोजित की गई, जहां पूंडरी (ए) और कुरुक्षेत्र (ए) की टीमों ने सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। इन मुकाबलों का शुभारंभ स्कूल की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुनीता दलाल और प्रिंसिपल डॉ. सुखविंद्र सिंह ने किया। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े मुकाबलों के बाद द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम ने पहला और दुलियाणी गांव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम भार वर्ग में मनजोत कौर प्रथम, आयुषी द्वितीय और रुपिंदर कौर और महक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

72 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरनजीत कौर ने पहला, मनप्रीत कौर ने दूसरा और कनिष्क और वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 76 किलोग्राम भार वर्ग में रीटा प्रथम, हरमीत कौर द्वितीय और नताशा राणा व दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में 18 दिसंबर से और भी रोमांचक मुकाबले शुरू होंगे।

कुरुक्षेत्र। कुश्ती में दांव पेंच लगाती खिलाड़ी। स्वयं

कुरुक्षेत्र। कुश्ती में दांव पेंच लगाती खिलाड़ी। स्वयं- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। कुश्ती में दांव पेंच लगाती खिलाड़ी। स्वयं

कुरुक्षेत्र। कुश्ती में दांव पेंच लगाती खिलाड़ी। स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed