फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Naib Saini and former minister of state visited the civil hospital, know the flaws

सासंद नायब सैनी और पूर्व राज्यमंत्री ने किया सिविल अस्पताल का दौरा, जानी खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
MP Naib Saini and former minister of state visited the civil hospital, know the flaws
शाहाबाद। सासंद नायब सैनी और पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में पदभार संभालने वाले 16 नये चिकित्सकों को बधाई दी। सांसद ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि इस अस्पताल को एक साथ 16 नये डॉक्टर मिले हैं और अब जनता को उपचार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने शाहाबाद में सौ बेड के अस्पताल बनाने का लक्ष्य रखा था जोकि लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि नये भवन में कुछ खामियां हैं जो जल्द ही दूर हो जाएंगी और नया भवन भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को 16 डॉक्टर मिले से 24 घंटे बेहतर व सशक्त चिकित्सा सुविधाएं जनता को मिल सकेंगी। इस अवसर पर हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल, कर्ण राज सिंह तूर, मुलख राज गुंबर, राज सतीजा, राजू चावला, साहिल गुलियानी सहित बड़ी सं या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
यह हैं अभी खामियां
एसएमओ डॉ. रविंद्र संधु ने सांसद नायब सैनी व पूर्व राज्यमंत्री को बताया कि नये भवन में अभी एसी प्लांटेशन, इलेक्ट्रिसिटी, लिफ्ट सिस्टम और ओटी सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। इसलिए अभी चिकित्सक नये भवन में शिफ्ट नहीं कर सकते। इसलिए जल्द से जल्द इन कमियों को पूरा किया जाए ताकि जनता को पूरी तरह से सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेडियोग्राफर व फार्मासिस्ट का एक-एक स्टॉफ बढ़ाया जाना चाहिए ताकि रोगियों को किसी तरह की प्रतीक्षा न करनी पड़े। वहीं सिविल अस्पताल में मुख्य गेट के अलावा, दूसरे गेट को बंद करने तथा टयूूबवेल लगाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद नायब सैनी ने मौके पर ही एसडीएम कपिल शर्मा को फोन किया और निर्देश दिए कि अस्पताल के कार्यों से जुड़े सभी विभागों की एक संयुक्त बैठक की व्यवस्था जल्द की जाए और यहां पर आ रही कमियों को शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि अस्पताल के नए भवन में कार्य शुरू हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अस्पताल में रेडियाग्राफर और फार्मासिस्ट के स्टॉफ में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed