फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Motorcyclist killed, friend injured in road accident

Kurukshetra News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, friend injured in road accident
पिहोवा। कराह साहिब गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक बुलेट बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया है। मृतक दुर्गेश (34, अरैया, उत्तरप्रदेश) था, जबकि घायल सुनील कुमार (दुशेरपुर, कैथल) है। सुनील ने पुलिस को बताया कि रविवार को वे दोनों बाइक पर दुशेरपुर जा रहे थे। कराह साहिब के पास एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दुर्गेश ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद
विज्ञापन



बस अड्डे के पास मिला लुधियाना के युवक का शव
पिहोवा। बस अड्डे के पास एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान लुधियाना के रहने वाले विक्की के रूप में हुई है। रविवार शाम को शव मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसएचओ सुनील वत्स के मुताबिक विक्की अपने क्षेत्र समराला में फलों का काम करता था। वह अपने बेटे के साथ पिहोवा में ही अपनी ससुराल में आया था। शाम के समय वह ससुराल से अपने घर जाने के लिए निकला था लेकिन उसका शव बस अड्डे के पास पड़ा मिला। उसकी जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। एसएचओ सुनील वत्स ने बताया कि विक्की की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed