फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile medical unit will provide health services in Duda and Dudi today

Kurukshetra News: मोबाइल मेडिकल यूनिट आज डूडा और डूडी में देगी स्वास्थ्य सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Mobile medical unit will provide health services in Duda and Dudi today
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल के स्वस्थ कुरुक्षेत्र-स्वस्थ कैथल अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र के लोगों को नवीन जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को गांव डूडा और डूडी में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा सेवाएं मुहैया करवाईं जाएंगी। संसदीय क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाईं जा रही है।
विज्ञापन

ये स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के द्वार पर दी जाती हैं। इसके लिए सांसद नवीन जिंदल पूरे संसदीय क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन करवा रहे हैं। इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से गांवों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि आज लाडवा हलके के गांव डूडा के एससी चौपाल में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और डूडी गांव के सरकारी स्कूल में दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी। इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट में लोगों के रक्त और यूरिन की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed