फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA Ashok Arora expressed concern over the increasing cases of dengue.

Kurukshetra News: डेंगू के बढ़ रहे केसों पर विधायक अशोक अरोड़ा ने जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
MLA Ashok Arora expressed concern over the increasing cases of dengue.
कुरुक्षेत्र। विधायक अशोक अरोड़ा। 
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर विधायक अशोक अरोड़ा ने चिंता जाहिर की है। इसको लेकर उपायुक्त व सीएमओ से बात की और कहा कि जल्द से जल्द डेंगू के बढ़ रहे मामलों पर नियंत्रण किया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों से भी बात की है और शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के आदेश दिए। विधायक अरोड़ा ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया है कि टीमों को तैनात कर डेंगू के बढ़ते मामलों पर कंट्रोल पाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेंगू का प्रकोप न बढ़े इसके लिए पहले से ही तैयारी करनी चाहिए थी लेकिन अब सभी को मिलकर डेंगू के प्रकोप से बचना होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सामूहिक रूप से प्रयास करने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed