{"_id":"58daaf304f1c1bfe0a63f564","slug":"hospital-inspection-bed-patient-state-woman-commission-chairman-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बेड पर मिलीं कई महिला मरीज तो डॉक्टर मिले पर्दों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बेड पर मिलीं कई महिला मरीज तो डॉक्टर मिले पर्दों में
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
kamlesh panchal talk with patient
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की चेयरमैन कमलेश पांचाल ने मंगलवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की अव्यवस्था को देखकर महिला आयोग की चेयरमैन ने चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल के महिला वार्ड का निरीक्षण किया। यहां एक बेड पर कई महिला मरीज मिली। उन्होंने महिला मरीजों से बातचीत भी की। जहां उन्होंने बताया कि एक बेड पर दो या तीन मरीज होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
चेयरमैन ने मौके पर ही एमएस डॉ. मंजीत को निर्देश दिए कि महिला मरीजों को तत्परता से अधिक से अधिक सुविधा दी जाए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि एक बेड पर एक ही मरीज होनी चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने चिकित्सकों के कक्षों का भी निरीक्षण किया तो कई चिकित्सकों द्वारा लगाए गए पर्दों को देख वे भड़क गई। उन्होंने तत्काल ही पर्दे हटाने के निर्देश दिए तो वहीं स्पष्ट कहा कि कोई भी चिकित्सक पर्दे नहीं लगा सकता और न ही विशेष रूप से महिला मरीजों की जांच अकेला चिकित्सक कर सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे में महिला चिकित्सक या नर्स का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सकों पर पहले महिला मरीजों आदि के साथ छेड़छाड़ आदि के आरोप लग चुके है तो उनके लिए यह सख्त हिदायतें है। इस दौरान चेयरमैन ने दूसरे मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों से भी बातचीत की, जहां चिकित्सकों ने भी बताया कि यहां कर्मचारियों की भारी कमी है। चेयरमैन ने कहा कि वह प्रदेश सरकार को अस्पताल में मिली खामियों से अवगत करवाएंगी और यहां अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाने के लिए सिफारिश की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा केयूके थाना प्रभारी छोटू राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन