फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Indian Navy Chief Admiral R Hari Kumar reached Kurukshetra

हरियाणा: धर्मनगरी पहुंचे भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार, मां भद्रकाली की पूजा अर्चना की

Sat, 07 Oct 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने मां भद्रकाली की पूजा की। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंचे और विधिवत षोड्शोपचार व पञ्चामृत के साथ मां को प्रतीकात्मक दो घोड़े समर्पित किए। 

विज्ञापन
Haryana: Indian Navy Chief Admiral R Hari Kumar reached Kurukshetra
मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा अर्चना करते भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली शक्तिपीठ में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने मां भद्रकाली जी का विधिवत षोडशोपचार व पञ्चामृत पूजन किया। उन्होंने मां को दो घोड़े प्रतीकात्मक रूप में अर्पित किए। उनके यहां आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा व भाव-भक्तिपूर्ण मां के पावन श्री देवकूप पर पूजन किया।

विज्ञापन


श्री देवीकूप की परिक्रमा के पश्चात पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने उन्हें मां की लाल चुनरी व पुष्प माला से आशीर्वाद प्रदान किया। मां भद्रकाली जी का पूजन व आरती कर उन्होंने मां की परिक्रमा की। श्रद्धा से नारियल, लाल वस्त्र व चुनरी चढ़ाकर उन्होंने अपनी व अपने देश के लोगों के लिए सुखी जीवन की मंगल कामना की और मां से शक्तिशाली होने की प्रार्थना की। उनके साथ आए सभी नौ सेना ऑफिसर्स का भी मां के दरबार में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन को सराहा
नौसेना प्रमुख ने मंदिर प्रबंधन की जमकर सराहना की और कहा कि वे पहली बार यहां पहुंचे थे। उन्हें यहां पूजा-अर्चना कर सुकून मिला है। उन्होंने मां से देश में अमन शांति व प्रगति की कामना की है। मां भद्रकाली की हर किसी के मन में विशेष श्रद्धा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed