Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations underway to send 140 buses to Shah's rally

Kurukshetra News: शाह की रैली में 140 बसें भेजने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to send 140 buses to Shah's rally
कुरुक्षेत्र। नए अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली यात्रियों के सफर में बाधा बन सकती है। पांच नवंबर को करनाल और अंबाला में होने वाली रैलियों के लिए कुरुक्षेत्र डिपो से 140 बसें भेजने की तैयारी है। इससे कुरुक्षेत्र बस अड्डे से रोजाना विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले करीब सात हजार यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। मुख्यालय के निर्देश पर डिपो अधिकारियों ने बसों की व्यवस्था शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में बसें रैली में भेजे जाने से कुरुक्षेत्र के नए और पुराने बस अड्डों के अलावा पिपली, लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद और इस्माईलाबाद के रूट भी प्रभावित होने की आशंका है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को बसों के कम फेरे लगने से परेशानी हो सकती है। ट्रैफिक मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि रैली के लिए 140 बसें भेजने की योजना है। यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक, एचवीएसी और 50 से अधिक साधारण बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। विभाग का प्रयास है यात्री व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed