फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four crore 49 lakh rupees will be spent on the construction work of six major roads of the city

शहर की छह प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य पर खर्च होंगे चार करोड़ 49 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four crore 49 lakh rupees will be spent on the construction work of six major roads of the city
शहर की छह प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर चार करोड़ 49 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदाएं नगर परिषद की तरफ से आमंत्रित कर ली गई हैं। इसके अलावा शहर की जितनी भी सड़क खराब हो चुकी हैं उनका भी अलग-अलग चरण में निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की अधिकतर सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। इन सड़कों की हालत को देखते हुए नगर परिषद थानेसर की तरफ से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। नगर परिषद की तरफ से पहले चरण में शहर की छह प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इन सड़कों में 50 फुटा रोड से राजेश पायलट चौक तक वार्ड-20 में सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सड़क पर 45.14 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। दूसरी सड़क घास का टाल से सम्राट होटल तक निर्माण कार्य किया जाएगा, इस सड़क पर 55.66 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से तीसरी सड़क कैलाश नगर और सेक्टर-13 वार्ड 17 में 25 लाख 92 हजार रुपये, चौथी सड़क नरकातारी रोड से गायत्री चेतना केंद्र वार्ड 30 में 35 लाख 15 हजार रुपये, पांचवीं उमरी रोड मकान नंबर-1 सेक्टर 30 से पावर ग्रिड कॉलोनी से आगे पर 191.60 लाख रुपये तथा जिंदल चौक से उमरी रोड तक सड़क पर 96.17 लाख रुपये की अनुमानित लागत खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नप की तरफ से 12 करोड़ 77 लाख रुपये के विकास कार्यों के अनुमान मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के तहत तैयार करके निदेशालय में भेजे गए थे, इनमें से छह कार्यों को शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण कार्य को भी तेजी से पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed