{"_id":"6597183814c2dc92f5070a18","slug":"four-and-a-half-lakh-rupees-stolen-from-the-locker-of-warehouse-club-company-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-11520-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वेयर हाउस क्लब कंपनी के लॉकर से साढ़े चार लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वेयर हाउस क्लब कंपनी के लॉकर से साढ़े चार लाख रुपये चोरी
Fri, 05 Jan 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर एक राइस मिल के वेयर हाउस क्लब कंपनी के लॉकर से चोर साढ़े चार लाख रुपये चुरा ले गए। जाते हुए चोर मिल से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर चले गए। पुलिस ने सूचना पर घटनास्थल का जायजा लेकर फॉरेंसिक टीम से सैंपल भी एकत्रित कराए और शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जितेंद्र कुमार निवासी दिल्ली रोड सहारनपुर यूपी ने बताया कि सलारपुर रोड स्थित राइस मिल में अपना क्लब कंपनी का वेयरहाउस है। इसमें वह सिटी हैड के पद पर कार्य करता है। एक जनवरी को उसे सूचना मिली कि वेयर हाउस के लॉकर से चोरों ने साढ़े चार लाख रुपये व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर लिया। मौके पर पहुंचकर उसने पुलिस को सूचना दी।