{"_id":"68fd2beca68b22c9f40e222d","slug":"due-to-negligence-the-roadways-department-is-facing-losses-worth-lakhs-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144336-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनदेखी के चलते रोडवेज विभाग को लग रही लाखों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनदेखी के चलते रोडवेज विभाग को लग रही लाखों की चपत
Sun, 26 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय विद्यालय मथाना में पढ़ने वाले बच्चों से बसों में सफर किए जाने पर 600 रुपये लिए जाने के नोटिफिकेशन को दो माह बीत गए, लेकिन अभी तक अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला गया। ऐसे में रोडवेज विभाग को लाखों रुपये की चपत लग रही है। रोडवेज विभाग ने अगस्त माह में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को पत्र भेजा था। वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने भी पत्र भेजकर शिकायत की थी कि छोटे बच्चों को बिना तय स्टॉपेज के बस में चढ़ाने-उतारने का दबाव डाला जाता है। कई बार अभिभावक भी निर्धारित बस स्टॉप पर नहीं आते, जिससे परेशानी होती है।
अतिरिक्त चार्ज वसूले विभाग : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि बसों में सरकार की तरफ से अतिरिक्त 600 रुपये वसूले जाने का आदेश है। लेकिन आज तक अभिभावकों से अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला गया। जिसके कारण विभाग को लाखों रुपये की चपत लग रही है। जिसे लेकर सोमवार को सभी यूनियन पदाधिकारी बैठक करेंगे।
आदेशों की होगी पालना : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा।