फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DTP demolishes illegal colonies on 3 acres in Bajidpur

Kurukshetra News: डीटीपी ने बजीदपुर में 3 एकड़ में अवैध काॅलोनियों को किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
DTP demolishes illegal colonies on 3 acres in Bajidpur
पिपली। जिला नगर योजनाकार की टीम ने गांव बजीदपुर में दो जगहों पर लगभग तीन एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों को नष्ट किया। यह तोड़-फोड़ की कार्रवाई जिला प्रशासन की मदद से अमल में लाई गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा लाडवा के गांव बजीदपुर में लगभग तीन एकड़ में दो अवैध काॅलोनियों के पनपने का मामला सामने आया था। इसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की।
विज्ञापन

कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed