फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dispute over division of Badhai area among eunuchs, matter reaches police station

Kurukshetra News: किन्नरों में बधाई क्षेत्र बंटवारे का विवाद, मामला पहुंचा थाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute over division of Badhai area among eunuchs, matter reaches police station
कुरुक्षेत्र। थाने में बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करते किन्नर। संवाद
कुरुक्षेत्र। कृष्णा गेट थाना क्षेत्र में किन्नरों के बीच बधाई मांगने के लिए क्षेत्र बंटवारे के लिए विवाद थाने तक पहुंच गया। किन्नर निशा ने स्थानीय डेरे में रहने वाली गुरु मां और अन्य किन्नरों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की। शिकायत की सूचना मिलने पर गुरु मां अपने समर्थकों और अधिकारियों के साथ थाने पहुंची और मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन निशा क्षेत्र में बधाई मांगने की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन


गुरु मां मनु ने बताया कि निशा कुछ महीने पहले करनाल से उनके डेरे में आई थी। कुछ समय बाद उसने अलग क्षेत्र की मांग शुरू कर दी। मनु ने कहा कि पुराने चेलों को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र दिए जाते हैं और निशा को इतनी जल्दी अलग क्षेत्र देना संभव नहीं था। इसके बावजूद निशा ने उनके क्षेत्र के कई घरों और प्रतिष्ठानों से बधाई ले ली जिसके बाद उन्हें ऐसा करने से मना किया गया और समझाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

वहीं निशा का कहना है कि वह गुरु मां के बुलावे पर अपना डेरा छोड़कर आई थी लेकिन अब उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा। निशा ने आरोप लगाया कि गुरु मां उसे बधाई मांगने से रोक रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायती स्तर पर समझौता कराने का प्रयास किया गया है। यदि मामला नहीं सुलझा तो औपचारिक जांच शुरू की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed