फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharna for closure of Vita booth, Kurukshetra

Kurukshetra News: वीटा बूथ बंद कराने के लिए दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Dharna for closure of Vita booth, Kurukshetra
केडीबी कार्यालय के बाहर धरना देते श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर स्थित वीटा बूथ को बंद करवाने की मांग को लेकर श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सामने लगभग एक घंटे तक धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केडीबी प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा व प्रधान श्याम सुंदर तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पवित्र सन्निहित सरोवर के किनारे स्थित इस वीटा बूथ में लगभग एक वर्ष पूर्व मीट बनते हुए पकड़ा गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। उस समय विकास बोर्ड ने एनओसी रद्द कर दी थी। वीटा के अधिकारियों ने जांच करते हुए इस मामले को सही पाया था और बूथ की अलॉटमेंट रद्द कर दी थी। उसी समय से यह बूथ बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कल बूथ को दोबारा खोलने का प्रयास किया गया था और पता चला है कि केडीबी प्रशासन ने दोबारा से एनओसी जारी करने पर वीटा ने बूथ की अलॉटमेंट उसी व्यक्ति को कर दी जिसके पास यह पहले था। जयनारायण शर्मा ने आरोप लगाया कि यह सब केडीबी प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है। सन्निहित सरोवरपवित्र स्थान है। इसके चारों ओर मंदिर और नजदीक ही गुरुद्वारा छठी पातशाही है। धर्मनगरी में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। इस बूथ की अलॉटमेंट रद करके बूथ को किसी अन्य स्थान पर तब्दील किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में बूथ की अलॉटमेंट रद्द नहीं की गई तो मामला मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आगमन पर उनके सामने उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन अधिकारियों ने इस बूथ को दोबारा से खुलवाने में भूमिका निभाई है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी बीच कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संपदा अधिकारी कर्ण सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच आए और उन्हें आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर इस बूथ की एनओसी रद कर दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed