फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees offer earthen horses here after the vow is fulfilled, Kurukshetra

मन्नत पूरी होने पर भक्त यहां चढ़ाते हैं मिट्टी के घोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees offer earthen horses here after the vow is fulfilled, Kurukshetra
नवरात्र पर फूलों से सजा मां भद्रकाली का दरबार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा का एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के झांसा रोड पर स्थित है। इस ऐतिहासिक शक्तिपीठ में मां भद्रकाली शक्ति रूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इतना ही नहीं मन्नत पूरी होने पर यहां सोने-चांदी व मिट्टी के घोड़े चढ़ाए जाते हैं।
श्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ का इतिहास दक्ष कुमारी सती से जुड़ा हुआ है। शिव पुराण में इसका वर्णन मिलता है कि एक बार सती के पिता दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर सती व उसके पति शिव के अतिरिक्त सभी देवी-देवताओं व ऋषि-मुनियों को बुलाया गया, जब सती को इस बात का पता चला तो वह अनुचरों के साथ पिता के घर पहुंचीं। वहां भी दक्ष ने उनका किसी प्रकार से आदर नहीं किया और क्रोध में आ कर शिव की निंदा करने लगे।
विज्ञापन

सती अपने पति का अपमान सहन न कर पाई और स्वयं को हवन कुंड में होम कर डाला। भगवान शिव जब सती की मृत देह को लेकर ब्रह्मांड में घूमने लगे तो भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को 52 हिस्सों में बांट दिया, जहां-जहां सती के अंग गिरे वहां-वहां पर शक्ति पीठ स्थापित हुए। कुरुक्षेत्र में सती का दायां गुल्फ अर्थात घुटने से नीचे का भाग गिरा और यहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। यहां मां भद्रकाली की सुंदर प्रतिमा शांत मुद्रा में विराजमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध जीतने के बाद पांडवों ने यहां चढ़ाए थे घोड़े : सतपाल शर्मा
मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि महाभारत के युद्ध से पूर्व अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से मां भद्रकाली की पूजा की और कहा था कि महादेवी मैंने सच्चे मन से पूजा की है। आपकी कृपा से मेरी विजय हो और युद्ध के बाद मैं यहां पर घोड़े चढ़ाने आऊंगा। शक्तिपीठ की सेवा के लिए श्रेष्ठ घोड़े अर्पित करूंगा। श्रीकृष्ण व पांडवों ने युद्ध जीतने पर ऐसा किया था, तभी से मान्यता पूर्ण होने पर यहां श्रद्धालु सोने, चांदी व मिट्टी के घोड़े चढ़ाते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के हुए थे मुंडन संस्कार
पुराणों में कहा गया है कि भगवान श्रीकृष्ण व बलराम का मुंडन संस्कार यहां पर हुए था। रक्षाबंधन के दिन श्रद्धालु अपनी रक्षा का भार माता को सौंप कर रक्षा सूत्र बांधते हैं। मान्यता है कि इससे उसकी सुरक्षा होती है। महाशक्ति पीठ में विशेष उत्सव के रूप में चैत्र व अश्विन के नवरात्र बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed