{"_id":"67bf7568251979866008e0b0","slug":"delhi-university-team-defeated-professor-rajendra-singh-university-by-a-margin-of-46-27-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131940-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिल्ली विवि की टीम ने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विवि को 46-27 के अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिल्ली विवि की टीम ने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विवि को 46-27 के अंतर से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुवि के खेल मैदान में आयोजित की जा रही उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को हुई प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले गए। 24 फरवरी से एक मार्च के बीच आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में करीब 40 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय को 46-27 के अंतर से हराया और जामिया मिलिया इस्लामियां विश्वविद्यालय की टीम ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिल खंड विश्वविद्यालय की टीम को 38-28 के अंतर से शिकस्त दी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर आगरा विश्वविद्यालय की टीम को 40-07 के अंतर से हराया।
इसी प्रकार एमडीयू रोहतक की टीम ने देहरादून विश्वविद्यालय की टीम को 44-08 के अंतर से हराया तथा सोबन सिंह जीना अल्मोडा विश्वविद्यालय की टीम ने मानव रचना विश्वविद्यालय की टीम को 30-03 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना की टीम को 35-33 के अंतर से हराया। इस मौके पर कोच राजेश सोबती, कोच राजेश राजौंद, कोच राजेश कुमार, कोच रमेश सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।