फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarpanch, Panchayat secretary, JE are suspect in Corruption

सरपंच गिरफ्तार, पंचायत सचिव और जेई भी संदेह के घेरे में

Sat, 20 Jun 2015 12:49 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर अंतर्गत पिपली के पंचायत रिकार्ड में आग लगाने की साजिश सरपंच ने पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ ही मिलकर रची थी।
विज्ञापन


इसका खुलासा निजी अस्पताल में दाखिल सरपंच के नौकर कम चालक ने पुलिस पूछताछ में किया। उसकी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सरपंच को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस की जांच का दायरा बढ़ते हुए पंचायत विभाग के ही कुछ अधिकारियों की ओर भी जा रहा है। आरोपी सरपंच को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


थाना सदर प्रभारी डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि आगजनी की वारदात 14 जून को रात 3 बजे के आसपास हुई थी। इस मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया था। इसकी जांच करने के दौरान ही कई ऐसे साक्ष्य सामने आए जिनसे मामला संदिग्ध लगा।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध लगने पर गहनता से जांच की तो मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में सरपंच के नजदीकी रहे नौकर कम चालक सोनू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने मामले का सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच समेत अन्य के नाम का किया खुलासा

डीएसपी विजय देसवाल ने बताया कि युवक सोनू जो कि शहर के निजी अस्पताल में दाखिल है, वह पुलिस की निगरानी में है। उसने ही रिकार्ड पर पेट्रोल डालकर कर आग लगाई थी।

उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने सरपंच विरेन्द्र तलवाड़ के कहने पर पंचायत भवन के रिकार्ड रुम में आग लगाई थी। जिसमे उसे हाथ भी जल गए थे। इसके अलावा उसके पैरों में भी चोट आ गई।

तलवाड़ ट्रांसपोर्ट पर बनी थी साजिश
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सरपंच वीरेंद्र तलवाड़ की तलवाड़ ट्रांसपोर्ट के नाम से कार्यालय है। वहीं पर बैठकर पंचायत रिकार्ड में आग लगाने की साजिश रची गई थी।

यहां से तलवाड़ की रिट्ज गाड़ी में सवार होकर जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा गया और फिर आग लगाई गई।

अलमारी पहुंचाई थी दिन में ही पंचायत भवन में
सूत्रों के अनुसार यह अलमारी पहले पंचायत भवन की बजाय तलवाड़ ट्रांसपोर्ट में रहती थी, लेकिन साजिश के तहत यह अलमारी वारदात से एक दिन पहले 13 जून को ही धर्मशाला स्थित पंचायत भवन में पहुंचाई थी।

इसके बाद जानबूझ कर कमरे की खिड़कियां खुली छोड़ दी गई। इसके बाद तय योजना के तहत रात के समय सोनू वहां पहुंचा और उसने आग लगा दी। इससे उसके हाथ झुलस गए।

आरटीआई के चक्कर में लगाई आग
पुलिस सूत्रों के अनुसार जीटी रोड के साथ ही नाला बनाने के लिए ग्रांट आई थी। इसका काम पंचायत सचिव, जेई व सरपंच आदि ने मिलकर ठेकेदार को दिया था, लेकिन इस काम में काफी गड़बड़ की गई थी और फर्जी बिल भी तैयार हुए थे।

पिपली के ही एक व्यक्ति ने इस पूरे मामले में रिकार्ड की मांग आरटीआई के माध्यम से की थी। इसके अलावा और भी कई प्रोजेक्ट में धांधली को लेकर भी जानकारी मांगी गई थी। इससे बचने के लिए ही रिकार्ड में आग लगाई गई।  

‘अमर उजाला’ ने कर दिया था पहले ही खुलासा
बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को पहले ही दिन से काफी प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला ने वारदात वाले दिन ही इस आगजनी के पीछे षडयंत्र का इशारा किया था और सरपंच की गिरफ्तार होने से पहले ही शुक्रवार के अंक में खुलासा किया था कि इस आगजनी के मामले में सरपंच पर गाज गिर सकती है।


आखिरकार अमर उजाला की खबर की सत्यता बनी रही और पुलिस ने आगजनी के आरोप में सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सरपंच के साथ ही उसके बेटे, पंचायत सचिव और जेई समेत अन्य भी शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed