फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Murder after fight between two brothers in Ismailabad

Haryana Murder: शराब के लिए रुपये... ईंट से हमला, भाई ने की सगे भाई की हत्या, इस्माईलाबाद की घटना

Tue, 15 Apr 2025 06:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में सगे भाई ने भाई की हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शराब के रुपयों के लिए विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Murder after fight between two brothers in Ismailabad
रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में दो सगे भाइयों में ऐसा विवाद हुआ कि वो एक की मौत के बाद थमा। इस्माईलाबाद के गांव जखवाला में शराब के लिए पैसे न देने पर दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद नाराज भाई ने अपने भाई पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी के भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना की सूचना जैसे ही आसापास के गांव के लोगों को पता चली तो सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 मृतक की पहचान गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी उसका भाई गुरनाम सिंह है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गांव जखवाला से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई को ईंट मार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। गांव वासियों से मिली जानकारी के अनुसार गुरमेल सिंह व गुरनाम सिंह दोनों भाइयों में आपसी कहासुनी होने के बाद झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने का कारण शराब के लिए पैसे न देना पता चला है। झगड़े में गुरमेल सिंह ने गुरनाम सिंह के ईंट मार दी जिससे गुरनाम सिंह(65) की मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed