{"_id":"5807c2854f1c1b716b704913","slug":"mp-rajkumar-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 महीने में 3 आरोपियों ने 21 बार बदले मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 महीने में 3 आरोपियों ने 21 बार बदले मोबाइल
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने के तीन आरोपी पिछले एक साल में 19 से 21 बार मोबाइल बदले हैं। यह खुलासा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने के बाद किया है। इस तरह धड़ाधड़ मोबाइल बदले जाने के पीछे क्या रणनीति थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं सांसद पर स्याही के रूप में तेलनुमा पदार्थ फेंका था, इसे आरोपी संदीप भारती लेकर आया था। पुलिस ने इसे एकत्र कर जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेजा है जबकि डीएसपी नूपुर बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपियों की कॉल डिटेल का रिकार्ड जुटा लिया है। कॉल डिटेल से यह सामने आया है कि पिछले एक साल में आरोपी सौरव ने 22, आरोपी प्रवीण ने 21 और आरोपी हरिकेश ने 19 मोबाइल फोन प्रयोग किए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सांसद राजकुमार सैनी पर हमला करने और स्याहीनुमा पदार्थ फेंकने वाले मुख्य आरोपी संदीप भारती के खिलाफ हिसार में वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2016 तक विभिन्न धाराओं के तहत करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 2 मामलों में संदीप को बरी हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी सौरव के खिलाफ भी थाना नारनौद जिला हिसार में 24 सितंबर 2015 को आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपी जितेंद्र के खिलाफ थाना उचाना जिला जींद में 22 फरवरी 2014 में मुकदमा दर्ज है। इस आरोपी के खिलाफ जिला जींद में 25 फरवरी 2013 को रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।