{"_id":"64b1514d22e0749d4f072d53","slug":"kurukshetra-uncle-convicted-of-raping-a-minor-girl-imprisoned-for-25-years-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी चाचा को 25 साल कैद, 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी चाचा को 25 साल कैद, 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
Fri, 14 Jul 2023 07:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 07:14 PM IST
सार
नौ अप्रैल 2021 को पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है, जुर्माना न भरने पर नौ माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सवा दो साल पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी चाचा को अदालत ने 25 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
थाना सदर थानेसर के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को नौ अप्रैल 2021 को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उसकी नौ साल की बेटी से रिश्ते में चाचा लगने वाले विकास ने ही दुष्कर्म किया है। साथ ही किसी को बताने पर विकास ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर प्राथमिक जांच के बाद चाचा विकास को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर विकास को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 25 साल की कैद व 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में नौ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
वहीं धारा 506 के तहत एक साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में उसे तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। विकास ने खाने की चीज का लालच देकर बच्ची को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।