{"_id":"ce37215141bf9200bd38d822c8f27677","slug":"family-members-burn-in-cylender-explosion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटा सिलेंडर, परिवार झुलसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमाके के साथ फटा सिलेंडर, परिवार झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर-एक के एक मकान में शुक्रवार को सिलेंडर फटने के कारण एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण दीवारों में दरारें आ गई और मकान में लगे लगभग सभी शीशे टूट गए।
धमाके से निकली आग की लपटों से किराएदार उसकी पत्नी और बेटी झुलस गई। किराएदार की पत्नी व बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे हुसैनी रोड पर स्थित वार्ड नंबर एक निवासी श्यामलाल के मकान में रहने वाले किराएदार धर्मेंद्र की रसोई में अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। उस समय श्यामलाल का परिवार जागा हुआ था जबकि उनके किराएदार धर्मेन्द्र, उसकी पत्नि कविता व दो साल की बेटी तुष्टि अभी सो रहे थे।
धमाके की आवाज सुनकर जैसे ही धर्मेन्द्र का परिवार कमरे से बाहर निकलने लगा तो रसोई से निकली आग की लपटों ने उन्हें घेर लिया। जिसके चलते धर्मेन्द्र, कविता व तुष्टि झुलस गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे और रसोई में रखा सामान तहस-नहस हो गया है।
विज्ञापन
पड़ोसी के एक मकान को भी इस धमाके के कारण नुकसान पहुंचा है। मकान की दूसरी मंजिल में लगा हुआ शीश भी टूट गया।
गैस में स्पार्किंग के कारण ब्लास्ट की आशंका
सीन ऑफ क्राइम के विशेषज्ञ डाक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि उन द्वारा की गई जांच में सिलेंडर में लगे पाइप में कट लगा पाया गया है जिसे कब्जे में लिया है।
देखने से ऐसा लगाता है कि रात के समय सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और स्पार्किंग के कारण ब्लास्ट हो गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौके से तमाम जानकारी और सबूत इकट्ठे कर लिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
एक महीना पूर्व 21 अक्टूबर की अल सुबह लगभग साढ़े तीन बजे वार्ड नंबर 9 स्थित जगदीश चंद के मकान में भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ था।