फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   child dead in road accident

कार की चपेट में आया मासूम, मौत

Fri, 04 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Fri, 04 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

कस्बे में सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गांव बरोट निवासी मयंक पुत्र अंग्रेज अपनी माता के साथ बुधवार शाम गांव से थ्री व्हीलर में बैठ कर लाडवा में इंद्री रोड स्थित अपने पिता की दुकान पर आया था।

विज्ञापन


दुकान के पास थ्री-व्हीलर रूकते ही मयंक उतरकर अपने पिता की दुकान की ओर दौड़ा तो सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। गंभीर हालत के चलते मयंक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सड़क हादसे में बच्चे की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। एक अन्य दुर्घटना में बृहस्पतिवार को बाइक द्वारा टक्कर मार देने से एक युवक तेजपाल निवासी मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed