फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   घरेलू कलह में राजपुरा की महिला नहर में कूदी, दबखेड़ी से मिला शव 20-19-39

घरेलू कलह में राजपुरा की महिला नहर में कूदी, दबखेड़ी से मिला शव 20-19-39

Sat, 21 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में राजपुरा की महिला नहर में कूदी, दबखेड़ी से मिला शव 20-19-39
चीन से लौटे पति से विवाद के बाद नहर में कूदी महिला, शव मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पंजाब के पटियाला जिला के राजपुरा निवासी 42 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते राजपुरा में ही नहर में छलांग लगा दी। जिसका शव शुक्रवार को गांव दबखेड़ी नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर एक पंजाब पुलिस व महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और केयूके थाना पुलिस ने शव उन्हें सौंपा। मामले की जांच कर रहे एएसआई रामचंद्र ने बताया कि दबखेड़ी के समीप नहर में किसी ने महिला का शव देखा तो गोताखोर प्रगट सिंह व पुलिस को सूचना दी। शव को निकाल कर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसे पहचान कर राजपुरा पुलिस व महिला के परिजन यहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की, जिसके उपरांत शव उन्हें सौंपा गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के अनुुसार जयपुर, राजस्थान निवासी चंद्रकला की शादी काफी वर्ष पहले राजपुरा निवासी सुशील के साथ हुई थी। इस समय उनकी करीब 21 वर्षीय एक बेटी भी है। सुशील लंबे समय से चीन में रह रहा है। इस समय वह घर आया हुआ है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। चार दिन पहले हुई कहासुनी के बाद वीरवार को फिर दोबारा से कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद उसने राजपुरा नहर में छलांग लगा दी। उसका शव कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी से बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर अब पंजाब पुलिस ही कार्रवाई करेगी। एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गोताखोर परगट सिंह की मदद से महिला का शव नहर से निकाला गया था। इसे शिनाख्त के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रख दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed