फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 40 हजार रूपए की चपत

एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 40 हजार रूपए की चपत

Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 40 हजार रूपए की चपत
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन । एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बलवान सिंह निवासी बाबैन ने बताया कि 26 मई को उसे पैसों की जरूरत थी। वह अपना एटीएम कार्ड बेटे को देकर लाडवा रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा था। जब वह एटीएम बूथ पर पहुंचा तो वहां से पहले से ही एक युवक खड़ा था। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उस लड़के ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और यह कहकर कार्ड लौटा दिया कि एटीएम खराब है। वह जब बाहर निकला तो युवक जा चुका था। बाद में उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो उसने बैंक जाकर पता किया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार को सौंपी है। अनुसंधान अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बैंक से एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed