{"_id":"5abfda3e4f1c1bc7618b4c07","slug":"61522522686-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियारों से हमला कर लूटे 50 हजार रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियारों से हमला कर लूटे 50 हजार रूपये
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमला कर युवक से लूटे 50 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। गांव जाजनपुर जिला कैथल निवासी रणधीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भतीजा कृष्ण कुमार बाइक पर सवार होकर अपने भाई सुभाष ठेकेदार को पिहोवा में 50 हजार रुपये देने जा रहा था। वह अपने गांव से बटेड़ी के पास पहुंचा ही था कि एक गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कृष्ण कुमार ने उनसे बचने का भरसक प्रयास किया और बाइक छोड़कर पैदल भी भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे काबू कर लिया और उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उससे 50 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।