{"_id":"5a79fc704f1c1bd34b8b72f3","slug":"191517943920-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के शॉर्टसर्किट से कोल्ड स्टोर में लगी आग, चार मजदूर झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के शॉर्टसर्किट से कोल्ड स्टोर में लगी आग, चार मजदूर झुलसे
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के शॉर्टसर्किट से कोल्ड स्टोर में लगी आग, चार मजदूर झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
गांव बीड़ कालवा में सांई कोल्ड स्टोर के निर्माणाधीन चैंबर में रखी थर्मोकोल सीटों में मंगलवार को शॉर्टसर्किट से अचानक आग लगने से चार मजदूर झुलस गए। मजदूरों ने दीवार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में चार मजदूरों के झुलसने के साथ ही चोटें भी आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थर्मोकोल और कोल्ड स्टोर में आलू रखने के लिए बने लकड़ी के चैंबरों में आग तेजी से भड़की। इस वजह से कोल्ड स्टोर में निर्माणाधीन चैंबर और बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों को मशक्कत करनी पड़ी। कोल्ड स्टोर में आग लगने की सूचना मिलते ही शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय, लाडवा के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, बाबैन थाना के एएसआई विजय कुमार, बाबैन के नायब तहसीलदार साहब सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए।
सुबह बीड़ कालवा में र्साइं कोल्ड स्टोर के निर्माणाधीन नए चैंबर में थर्मोकोल सीट लगाई जा रही हैं। इसमें कई मजदूर जुटे थे। चैंबर में रोशनी के लिए बल्ब के लिए लगाए गए बिजली की तारों से निकली चिंगारियां थर्मोकोल की सीट पर गिर गईं। इसकी वजह से थर्मोकोल सीटों में आग लग गई। जब तक मजदूर आग पर काबू पाते लपटें तेजी से भड़क गईं। इसके बाद मजदूर अपनी जान बचाने के भागने लगे। भीषण आग की चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गई। मजदूर बचने के लिए कोल्ड स्टोर की दीवार से छलांग लगाने लगे। गनीमत रही कि कोल्ड स्टोर की दीवार के साथ मिट्टी पड़ी होने के कारण मजदूरों को ज्यादा चोटें नहीं आई। घायलों को बाबैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर बिग्रेड की बड़ी लापरवाही आई सामने
र्साइं कोल्ड स्टोर में आग लगने की सूचना मिलते ही स्टोर के मालिक रजनीश कमल ने लाडवा फायर बिग्रेड को फोन किया, लेकिन लाडवा फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि यह शाहाबाद का इलाका है, आप शाहाबाद फायर बिग्रेड को फोन करें। रजनीश कमल ने तुरंत शाहाबाद फायर बिग्रेड को फोन किया। वहां से देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। जो फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, उसमें पानी कम था। गाड़ी में पानी लेने वाला पंप भी खराब निकला। इस वजह से ट्यूबवैल से भी पानी नहीं भरा जा सका। इसके बाद गाड़ी को पानी लेने के लिए दोबारा बाबैन आना पड़ा, तब तक आग ने कोल्ड स्टोर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद लाडवा और थानेसर से फायर ब्रिगेड की दो अन्य गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डीएसपी ने मजदूरों का हाल जाना
शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय ने बाबैन के निजी अस्पताल में जाकर घटना में घायल हुए मजदूरों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मजदूरों को इलाज के लिए हर संभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया। चारों घायल मजदूर मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले हैं।
आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी : एएसआई
कोल्ड स्टोर में मजदूरी का कार्य कर रहे मजदूर देवीदास ने बताया कि कोल्ड स्टोर में आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। मजदूरों की दिलेरी के कारण उनकी जान बच गई है। बाबैन थाने के एएसआई विजय कुमार का कहना है कि आग लगने के पूरे मामले की जांच कर ली गई है। मजदूर देवीदास के बयान के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है।