फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नाबालिग को भगाने के तीन आरोपी काबू, लड़की का सुराग नहीं

नाबालिग को भगाने के तीन आरोपी काबू, लड़की का सुराग नहीं

Sun, 21 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने के तीन आरोपी काबू, लड़की का सुराग नहीं
नाबालिग को भगाने के तीन आरोपी काबू, लड़की का सुराग नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
गांव धनौरा जाटान से 12 जनवरी को घर से लापता नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। लड़की का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। लापता लड़की मेहरा के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। कुछ दिन पहले ही लड़की के माता-पिता ने स्कूल से नाम कटवा दिया था। पकड़े गए युवकों में से दो युवक गौरव उर्फ गौरा और बिन्नी रादौर के बापा गांव के बताए जाते हैं। तीसरा आरोपी विकास लड़की के मामा के गांव जुंडला करनाल जिले का बताया गया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करके रिमांड मांगा है।

लाडवा के गांव धनौरा जाटान की नाबालिग लड़की 12 जनवरी को गांव मेहरा स्थित स्कूल से प्रमाणपत्र लाने की बात कहकर गई थी। वहां से एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। घटना के दिन माता-पिता के मजदूरी पर चले जाने के बाद वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। गांव मेहरा में उसने अपनी सहेली के घर जाकर कपड़े बदले और गांव के ही एक व्यक्ति से फोन लेकर किसी को फोन किया। उसके बाद वह एक युवक के साथ बाइक पर बैठक कर चली गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पहले से ही इन युवकों के संपर्क में थी। उस दिन भी लड़की ने इन तीनों युवकों में से गांव बाप्पा के युवक को फोन कर मेहरा गांव बुलाया था। वहीं से उसकी बाइक पर बैठकर लाडवा पहुंची थी। नाबालिग लड़की का कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है। इस संबंध में लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल काल को ट्रेस करके लड़की को बाइक पर ले गए युवक को पकड़ा गया है। पुलिस लड़की की सहेलियों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गौरव उर्फ गौरा और बिन्नी को लाडवा इंद्री चौक से बाइक सहित काबू किया है। तीसरे आरोपी विकास को इंद्री के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed