फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गोली मारकर ड्राइवर से छीनी कार

गोली मारकर ड्राइवर से छीनी कार

Sat, 21 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर  ड्राइवर से छीनी कार
ड्राइवर को गोली मार तीन लुटेरे छीन कर ले गए इंडिका
विज्ञापन

कार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र.
शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे तीन लुटेरों ने जीटी रोड स्थित गांव सावला के निकट ड्राइवर को गोली मारकर इंडिका कार छीन कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। इधर घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। थाना सदर पिपली के प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर स्थित गांव सांवला के निकट तीन लुटेरे एक टैक्सी ड्राइवर को गोली मारकर कार छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि टैक्सी ड्राइवर संदीप कुमार अंबाला का रहने वाला है। तीन युवकों ने दिल्ली के लिए टैक्सी बुक की थी। जब यह लोग जीटी रोड स्थित गांव सांवला के निकट पहुंचे तो इन्होंने टैक्सी को सड़क के साइड में रोकने के लिए कहा था। टैक्सी को रोकते ही लुटेरों ने ड्राइवर पर पिस्तौल तान कार की चाबी मांगी, लेकिन विरोध करने पर इन्होंने टैक्सी चालक को गोली मार दी और कार छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल टैक्सी चालक की हालत गंभीर है, जिसकी वजह से उसके बयान नहीं हो सके पुलिस लुटेरे की लुटेरों की जांच की में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed