फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरिनारायण दुआ मामला

हरिनारायण दुआ मामला

Fri, 31 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
हरिनारायण दुआ मामला
मारपीट कर गाड़ी छिनने का मामला
विज्ञापन

पंजाब के राजपुरा में रिश्तेदार पर हमला करने के आरोपी हरि नारायण दुआ ने यमुनानगर में किया सुसाइड
परिजनों ने लगाए झूठे केस में फंसाने के आरोप
-- फाइल फोटो --
अमर उजाला ब्यरो
पिहोवा। पंजाब के राजपुरा में अपने रिश्तेदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी हरि नारायण दुआ ने यमुनानगर स्थित अपनी ससुराल में वीरवार शाम सुसाइड कर लिया। वह कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल दुआ का बेटा था। बता दें कि पंजाब स्थित राजपुरा पुलिस ने पिहोवा वासी हरि नारायण के खिलाफ अपनी पत्नी के फूफा पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में 452, 323, 324, 25-54-59 आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था जबकि हरि नारायण ने गत रविवार को पिहोवा के जुरासी गांव में अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट कर अपनी गाड़ी व मोबाइल छीनने की शिकायत पिहोवा पुलिस को दी थी। वीरवार को उसने यमुनानगर स्थित अपनी ससुराल में छत पर बने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
26 अगस्त की देर शाम हरि नारायण दुआ अपनी कार में जुरासी खुर्द स्थित अपनी जमीन देखने गया था। हरि नारायण दुआ के अनुसार, खेत से घर आते समय बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी कार रुकवा कर उससे मारपीट की। उसकी टी शर्ट व जूते भी साथ लेकर पटियाला की तरफ भाग गए थे। उसका मोबाइल भी गाड़ी में ही था। मंगलवार सुबह को हरि नारायण दुआ की गाड़ी पिहोवा के गांव भट्टमाजरा के पास खेतों के पास खड़ी मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया। गाड़ी की जांच की गई तो हरि नारायण दुआ का मोबाइल भी गाडी से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

राजपुरा में देवेंद्र ठुकराल पर हुआ था जानलेवा हमला
26 अगस्त रविवार को गाड़ी छीने जाने की घटना के करीब 2 घंटे बाद राजपुरा (पंजाब) निवासी देवेंद्र ठुकराल को घर के बाहर बुलाकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी नंबर के आधार पर पिहोवा से छीनी गई गाड़ी की पहचान होने पर राजपुरा पुलिस मामले की जांच के लिए पिहोवा पहुंची थी। घायल देवेंद्र ठुकराल ने बुधवार को पुलिस को दिए अपने बयान में हरि नारायण दुआ पर ही हमले का आरोप लगाया था। राजपुरा पुलिस के एएसआई बलजिंद्र सिंह ने बताया कि राजपुरा पुलिस ने हरि नारायण के खिलाफ धारा 452, 323, 324, 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने झूठे केस में फंसाने के लगाए आरोप
परिजनों का आरोप लगाये कि देवेंद्र ठुकराल के आरोपों के बाद हरिनारायण मानसिक रूप से परेशान हो गया था। जिसको देखकर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ यमुनानगर ले गए थे। लेकिन सदमे के चलते हरि नारायण ने वीरवार देर शाम सुसाइड कर लिया। परिजनों से हरि नारायण दुआ को झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं।


चार पेज का लिखा सुसाइड नोट : रामकिशन
मृतक हरिनारायण दुआ के भाई राम किशन दुआ ने बताया कि उसके भाई हरिनारायण दुआ ने आत्महत्या करने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण देवेंद्र ठुकराल सहित उसके अन्य परिजनों पर लगाया है। राम किशन ने बताया उन्होंने इसकी शिकायत यमुनानगर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर यमुनानगर पुलिस को सुसाइड नोट मिलने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। यमुनानगर पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed