फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अमीन रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास ट्रक चालक की हत्या

अमीन रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास ट्रक चालक की हत्या

Sun, 24 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमीन रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास ट्रक चालक की हत्या
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर सीमेंट गोदाम के निकट एक ट्रक ड्राइवर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं शनिवार को सुबह परिजन सुभाष मंडी पुलिस चौकी में पहुंचे और आरोपी हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मृतक के पिता बाबूराम की शिकायत पर अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव सिरसमा डेरा वासी 32 वर्षीय उपकार सिंह पिछले दस वर्षों से ट्रक चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। मृतक के पिता बाबूराम ने बताया शुक्रवार दोपहर एक बजे उनके पास अज्ञात का फोन आया और पूछा कि आपका बेटा उपकार कहां है। इतना पूछने के बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद दुबारा अज्ञात नंबर से फोन आया और उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे के साथ मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाबू राम के मुताबिक घटनास्थल पर ट्रक के नीचे उनका पुत्र उपकार सिंह मृत अवस्था में पड़ा मिला। शनिवार दोपहर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पहले से कटी हुई थी या काटी गई सीसीटीवी कैमरे की तार
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इनमें से एक कैमरे में हत्या की वारदात में शामिल कैद हो सकते थे, लेकिन उस सीसीटीवी कैमरे की जब फुटेज देखनी चाही तो उसकी तार कटी हुई मिली। मृतक के जीजा सुखदेव सिंह और भतीजे आशीष ने आरोप लगाया कि जिस जगह वारदात को अंजाम दिया, वहां तीन सीसीटीवी कैमरों में से एक कैमरा की तार कटी हुई मिली। इसकी वजह से कैमरे में वारदात कैद नहीं हो पाई।
विज्ञापन



पिता की शिकायत पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज : चौकी प्रभारी
सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बाबू राम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मौत की सही वजह का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed