फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bus service started from Shahabad to Haridwar

Kurukshetra News: शाहाबाद से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Shahabad to Haridwar
शाहाबाद। क्षेत्र में बस सेवा का शुभारंभ करते सुभाष कलसाना व अन्य। स्वयं
शाहाबाद। शाहाबाद से हरिद्वार के लिए हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र की बस सेवा शुरू की गई। इससे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। बस सेवा के लिए खुखरायण सभा के चेयरमैन अशोक चड्डा की ओर से गत पांच वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए शुक्रवार प्रात: 10 बजे राज्य परिवहन की बस कुरुक्षेत्र से चलकर साढ़े 10 बजे शाहाबाद बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान गुलशन कवातरा, जीओ गीता के प्रधान संजय गुप्ता, पूर्व नपा प्रधान बलदेव राज चावला, खुखरायण सभा के प्रधान मलिक विजय आनंद, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ रक्षा प्रमुख महेश भगत, श्री कृष्ण मंदिर सभा के प्रधान रामकिशन हसीजा, श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर सभा के प्रधान सुधीर सूद और कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित राजेश शास्त्री की उपस्थिति में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने हरिद्वार के लिए पहली बार शाहाबाद पहुंची बस का स्वागत किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सुभाष कलसाना ने कहा कि काफी समय से शहर के श्रद्धालुओं की हरिद्वार के लिए नियमित बस चलाने की मांग को पूरा करने पर, वे प्रदेश सरकार के साथ-साथ राज्य परिवहन विभाग के आभारी हैं। इस अवसर पर प्रो. सुभाष ढींगड़ा, राजेंद्र बतरा, सुरेंद्र बजाज, खरैती लाल मक्कड़, नरेश शर्मा, पार्षद अमित सिंघल, प्रो. अमरनाथ शर्मा, सुभाष मखीजा, जगदीश कवातरा लाखा, वेद छाबड़ा, एडवोकेट मनदीप रावा, संजीव स्वामी, अशोक सेठी, पार्षद अमृत लाल, अविनाश अरोड़ा, राकेश गर्ग, ललित अरोड़ा और बस स्टैंड इंचार्ज देवराज राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा बस का रूट
कुरुक्षेत्र-हरिद्वार बस के चालक हरीश चंद्र व परिचालक हरजीत सिंह ने बताया कि प्रातः 10 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर 10:30 बजे शाहाबाद पहुंचेगी और शाहाबाद में बस का आधे घंटे का ठहराव होगा। 11 बजे लाडवा, रादौर, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की के रास्ते हरिद्वार पहुंच कर यही बस शाम तीन बजकर 40 मिनट पर वापस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed