फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aware citizens are the foundation of a secure digital India: Gurnam

जागरूक नागरिक ही सुरक्षित डिजिटल भारत की नींव : गुरनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Aware citizens are the foundation of a secure digital India: Gurnam
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों की ओर से लक्ष्य गीत और प्रार्थना के साथ की गई। सभी स्वयंसेवकों ने योगासन कर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में थाना प्रभारी गुरनाम सिंह रहे। उन्होंने साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक हो गई है। सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी की गोपनीयता और संदिग्ध लिंक से बचाव हमें साइबर अपराधों से सुरक्षित रखता है। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि शिविर में माध्यम से स्वयंसेवकों को ऐसी जानकारियां प्राप्त होती हैं जिससे उन्हें जीवन में काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्रम अधिकारी राजीव भाटिया ने स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा व डिजिटल साक्षरता से संबंधित शपथ दिलवाई। स्वयंसेवकों ने डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed